CSIR UGC Net Exam Result Out 2022

CSIR UGC Net जून परिणाम 28 अक्टूबर 2022 को घोषित हो चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  ने CSIR UGC NET 2022 का परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर घोषित किया है. अब जिस भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को दी है वह इस पोर्टल पर जाकर रिजल्ट देख सकते है. नतीजे जानने के लिए अभ्यर्थी को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होगे और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी.  

CSIR NET Result 2022 Overview

परीक्षा का नामसीएसआईआर यूजीसी नेट (विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा)
कंडक्टिंग बॉडीराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय
परीक्षा की आवृत्तिवर्ष में दो बार
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन
सीएसआईआर नेट परीक्षाशिफ्ट I – सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शिफ्ट II- दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
परीक्षा की अवधि180 minutes
सीएसआईआर नेट आधिकारिक वेबसाइटhttps://csirnet.nta.nic.in

CSIR NET June 2022 Result

NTA ने आधिकारिक वेबसाइट पर जून सत्र के लिए CSIR UGC Net 2022 परिणाम ऑनलाइन घोषित किया है. अभ्यर्थी अपने सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 को देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ csirnet.nta.nic.in वेबसाइट को खोलकर इंटर करे. CSIR UGC NET 2022 का एग्जाम 16 तारीख से 18 सितंबर, 2022 भारत के अलग अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित किये गए थे. CSIR NET 2022 के रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, योग्यता, रोल नंबर, सब्जेक्ट, रैंक, नंबर और प्रतिशत जैसी जानकारी शामिल है.

csir net 2022 cut off  से ज्यादा या उसके समान नंबर हासिल करने वाले अभ्यर्थी को योग्य माना जाएगा. क्वालिफाइड कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रीसेस पूरा होने के बाद उनका CSIR NET 2022 प्रमाण पत्र प्राप्त होगा.

CSIR NET 2022 Important Dates

अधिसूचना11 जुलाई 2022
आवेदन पत्र11 जुलाई से 10 अगस्त 2022
प्रवेश पत्र13 सितंबर 2022
परीक्षा तिथि16,17 और 18 सितंबर 2022
उत्तर कुंजी01 अक्टूबर 2022
परिणाम (स्कोरकार्ड)28 अक्टूबर 2022

CSIR NET Exam Statistics 2022

विषयपरीक्षा तिथियांउम्मीदवारों को स्वीकार कियाउम्मीदवार उपस्थित हुए
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान16 सितंबर, 20228,1055,597
भौतिक विज्ञान16 सितंबर, 202237,31026,516
गणितीय विज्ञान16 सितंबर, 202242,87030,942
जीवन विज्ञान17 सितंबर, 202241,89732,631
जीवन विज्ञान17 सितंबर, 202241,78230,024
रासायनिक विज्ञान17 सितंबर, 202249,78236,374
कुल अभ्यर्थी2,21,7461,62,084

CSIR NET 2022 Qualifying Marks

जेआरएफ और लेक्चरशिप / असिस्टेंट के लिए सीएसआईआर नेट 2022 के लिए न्यूनतम योग्यता तालिका नीचे उपलब्ध है-

श्रेणीसीएसआईआर नेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2022
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस33%
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी25%

How To Check Csir Net Result

सीएसआईआर नेट 2022 के स्कोर कार्ड की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप से रिजल्ट देख सकते है-

  • सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाइए.
  • इसके बाद “Results of the Joint CSIR UGC NET June 2022 Examination” लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी वहा पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें. सिक्यूरिटी पिन एंटर कर सबमिट करे.
  • सीएसआईआर नेट स्कोर कार्ड 2022 रिजल्ट ओपन हो जायेगा. और इसे भविष्य के लिए एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें.

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक – यहां क्लिक करें

Leave a Comment